ओडिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री की कार पर फेंके गए अंडे

ओडिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री की कार पर फेंके गए अंडे

भुवनेश्वर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में प्रदर्शनकारी किसानो पर पुलिस फायरिंग में 6 किसानो की मौत के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार ओड़िशा में कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह “सबका साथ सबका विकास” कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे , वे जब गेस्ट हॉउस से निकल रहे थे तभी उनकी कार पर कुछ लोगों ने अंडे फेंके, इनमे से तीन अंडे कृषि मंत्री की कार पर आकर फूट गए।

पुलिस ने इस सिलसिले में कुछ युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के जिन कार्यकर्ताओं को पकड़ा गया है उसमें प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ मार्थे भी शामिल हैं। इस बात की जानकारी डीसीपी सत्यव्रत बहोई ने दी। कस्टडी में लेने से पहले मार्थे ने कहा कि राधा मोहन सिंह को कृषि मंत्री के पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। वह मध्य प्रदेश के किसानों की मौत का जिक्र कर रहे थे।

गौरतलब है कि मंदसौर हिंसा में किसानो की मौत पर पूछे गए एक सवाल के जबाव में कृषि मंत्री ने लोगों को योग करने की सलाह दी थी और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital