गाडी छोड़ पैदल ही सहारनपुर के सरसावा पहुंचे राहुल, पीड़ित परिवारों से मिले

सहारनपुर। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के पीड़ित परवारो से मिलने सरसावा पहुंचे।

राहुल गाँधी दिल्ली से सहारनपुर पहुंचे वहीँ प्रशासन को चकमा देते हुए कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आज़ाद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सहारनपुर पहुँचने के लिए दूसरा रास्ता चुना।  वे हरियाणा होते हुए सहारनपुर पहुंचे। सहारनपुर पहुंचने पर जिले में प्रवेश को लेकर कांग्रेस नेताओं की की पुलिस अधिकारियों के साथ बहस भी हुई।

इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी को सहारनपुर जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने जिले की सीमाएं सील कर दी थीं लेकिन राहुल गाँधी अपनी गाड़ी को रास्ते में ही छोड़ हज़ारो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ पैदल चलकर सरसावा पहुँच गए।

राहुल के साथ गुलाम नबी आज़ाद, राज बब्बर, इमरान मसूद सहित उत्तर प्रदेश कांग्रेस और सहारनपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कई नेता भी साथ में हैं। प्रशासन ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी को सहारनपुर में न घुसने देने का एलान किया था। प्रशासन की दलील थी कि राहुल गाँधी को सहारनपुर जाने की अनुमति नहीं दी गयी है।

फिलहाल प्रशासन की तरफ से हिंसा प्रभावित इलाकों समेत कई जगहों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। पीएसी के जवान समेत आरएएफ की एक कंपनी कैंप कर रही है। सहारनपुर से सटी हुई सीमा पर भारी तदद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital