तीन दिवसीय दौरे पर 11 मई को करोली पहुंचेंगी सीएम वसुंधरा राजे

करौली (कपिल गुप्ता)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तीन दिवसीय दौरे पर 11 मई को शाम 5 बजे करौली पहुंचेंगी। दोपहर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा संगठन प्रभारी भूपेंद्र सैनी, सांसद मनोज राजोरिया एवं भंडारण निगम के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 मई को 5:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विधायको से रूबरू होंगी 12 मई को सुबह 8 बजे सर्किट हाउस में विभिन्न समाजों के अध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गैर राजनीतिक दलों के संगठनों से विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगी। इसी दिन मुख्यमंत्री कई सरकारी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण भी कर सकती हैं और अपराह्न 3 बजे करौली के माथुर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगी।

सभा समाप्ति के बाद पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी। 13 मई को सुबह मुख्यमंत्री एक बार फिर चर्चा से शेष रहे लोगों से मुलाकात करेंगी और जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। उसके बाद वे जयपुर रवाना होंगी। प्रेसवार्ता के दौरान राजनेताओं ने कहा कि इस दौरे में करौली जिले को कई सौगातें भी मिल सकती हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital