बीजेपी में शामिल हुईं कांग्रेस से निष्कासित बरखा शुक्ला सिंह

नई दिल्ली। कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित किये जाने के बाद दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की नेता रहीं बरखा शुक्ला सिंह ने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली। इससे पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द सिंह लवली और अमित मालिक भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

बरखा शुक्ला सिंह को बीजेपी उपाध्यक्ष श्याम जाजू और खेल-युवा मामलों के राज्य मंत्री विजय गोयल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्य्ता दी। इस अवसर पर बरखा शुक्ला ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नीचता पर आ गई है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी पर निशाना लगाते हुए उन्होंने उनके राजनीती के लिए अपरिपक्य करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अभी बहुत कुछ सीखना है।

अपने निष्कासन पर अफोसस जताते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैंने खुद पार्टी नहीं छोड़ी बल्कि उन लोगों ने निकाला है. मैंने पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर भरोसा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी और परिवार में ही मामला निपटना चाहिए, लेकिन उन पर कार्रवाई होने के बजाए मुझे ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।’

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital