रूपा गांगुली पर टीएमसी कार्यकर्ताओं का हमला

Roopa ganguli

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद भी खूनी खेल नहीं थम रहा है। अब यहां भाजपा नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली पर हमला किया गया। गांगुली के काफिले पर रविवार को कोलकाता के नजदीक डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।

इस हमले में रूपा गांगुली के सिर में चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि यह हमला उस वक्त हुआ, जब रूपा गांगुली दक्षिण 24 परगना से वापस लौट रही थीं।

भाजपा ने रूपा गांगुली इस बार विधानसभा का टिकट दिया था। चुनाव से पहले रूपा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी मेहनत भी की थी। हावड़ा (उत्तर) सीट से तृणमूल कांग्रेस के लक्ष्मी रतन शुक्ला के खिलाफ गांगुली चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital