सहारनपुर के लिए निकले राहुल, प्रशासन ने कहा ‘सहारनपुर जाने की अनुमति नहीं दी’

नई दिल्ली। सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों लोगों से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी सहारनपुर के लिए निकल चुके हैं।

उनके साथ कांग्रेस महासचिव गुलामनबी आज़ाद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी हैं।

इस बीच प्रशासन ने साफ़ किया है कि वह राहुल गाँधी को सहारनपुर नहीं जाने देगा और वहां जाने के लिए प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी है।

वहीँ कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गाँधी हर हाल में सहारनपुर जाने पर अड़े हैं।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी आदित्य मिश्रा ने सभी राजनीतिक पार्टियों से हिंसा वाले क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा था। मिश्रा ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, ‘हम लोगों ने सभी राजनीतिक पार्टियों से कहा है कि वे लोग तबतक सहारनपुर ना जाएं जबतक हालात सामान्य ना हो जाएं।’

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital