हिम्मत है तो मुसलमानों का ताजिया रोक कर दिखाएं : गिरिराज सिंह

हिम्मत है तो मुसलमानों का ताजिया रोक कर दिखाएं : गिरिराज सिंह

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर गैर ज़रूरी बयान दिया है। इस बार उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का नाम लेते हुए कहा कि इन तीनो का डीएनए एक है। उन्होंने कहा कि अगर इनमे हिम्मत है तो मुसलमानो के ताजिये रोककर दिखाएँ।

पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में हनुमान जयंती पर निकाले गए जुलूस पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंदू हनुमान जयंती भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि इन नेताओं की पूरी राजनीति ही तुष्टिकरण की है।

पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने पर गिरिराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि भारत को यह मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो भारत ईंट का जवाब पत्थर से देगा।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital