9 राज्यों की 11 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

नई दिल्ली। देश के 9 राज्यों में 1 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। आज जिन सीटों के लिए मतदान हो रहा है उनमे जम्मू कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट, असम की धेमाजी विधानसभा सीट, हिमाचल प्रदेश की भोरंज विधानसभा, मध्य प्रदेश में भिंड जिले की अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की कांठी विधानसभा , दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा , राजस्थान की धौलपुर विधानसभा , कर्नाटक की नंजनगढ़ और झारखंड में पाकुड़ जिले की लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट शामिल हैं।

इनमे मध्यप्रदेश की अटेर और उमरिया और राजस्थान की धौलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। वहीँ दिल्ली की दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर मामला त्रिकोणीय है।

राजौरी गार्डन सीट पर पिछले चुनाव में आम अदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह जीते थे लेकिन हाल ही में संपन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में वो प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लांबी से चुनाव लड़े थे और इसके लिए उन्होंने यहां से इस्तीफा दिया था।

वहीँ मध्य प्रदेश की अटेर सीट पर कांग्रेस विधायक सत्‍यदेव कटारे के निधन से खाली हुई है। कटारे के निधन की वजह से यहाँ उप-चुनाव हो रहा है। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन का एलान किया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital